Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedमहाड़ स्थापना दिवस पर समता सैनिक दल का भव्य कार्यक्रम 22 मार्च...

महाड़ स्थापना दिवस पर समता सैनिक दल का भव्य कार्यक्रम 22 मार्च को भिलाई में

महाड़ स्थापना दिवस पर समता सैनिक दल का भव्य कार्यक्रम 22 मार्च को भिलाई में

मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

भिलाई छत्तीसगढ़

समता, न्याय और मानवाधिकार के महान संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समता सैनिक दल द्वारा 19 मार्च 1927 महाड़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 22 मार्च 2026, रविवार को भिलाई के सेक्टर-06 स्थित बुद्ध विहार स्थल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह दल सामाजिक क्रांति के महानायक डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर द्वारा स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य समानता और सामाजिक न्याय के लिए संगठित संघर्ष करना है।
कार्यक्रम का प्रथम सत्र प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ होगा, जिसके बाद 11:30 बजे पथ संचालन निकाला जाएगा। इस अवसर पर समता सैनिक दल के राष्ट्रीय महामंत्री माननीय शेखर गायकवाड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं विदर्भ (महाराष्ट्र) के जी.ओ.सी. माननीय गजेन्द्र गजभिये विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का आयोजन दोपहर 3 बजे से किया जाएगा, जिसमें वर्तमान परिस्थिति में बौद्ध एवं बहुजन समाज की दशा-दिशा तथा समता सैनिक दल की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-मंथन होगा। इस सत्र के उद्घाटक प्रमुख रायपुर संभाग के संभागीय आयुक्त माननीय महादेव कावरे होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समता सैनिक दल छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय आनंद रामटेके करेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अति. महासचिव माननीय अमर दीपांकर प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में एस. आर. काण्डे (ट्रस्टी, दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया), सुनील रामटेके (चेयरमेन, ऑल इंडिया एससी-एसटी पीएसयू), के. एन. काण्डे (एम.डी., एपेक्स बैंक छत्तीसगढ़), धीरेन्द्र धमगाये (डीजीएम भिलाई इस्पात संयंत्र), आयुष्मति प्रज्ञा तारा (राष्ट्रीय सहसचिव, समता सैनिक दल) सहित अनेक सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मनोज बडोले, विनोद वासनिक, वर्षा ताई बागड़े, विप्लव साहू, बेनीराम रावटे, खिलेश्वरी साहू एवं चन्द्रकला तारम भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक समता सैनिक दल छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद रामटेके होंगे, जबकि सह-संयोजक के रूप में रविन्द्र गाड़गे एवं यशवंत रामटेके जिम्मेदारी निभाएंगे। आयोजन की सफलता के लिए संस्था प्रमुख किशोर भावे, प्रमोद ऋषि, डी. आर. वाघमारे, वीरेन्द्र वाहने, संतोष नंदा, राजेश रामटेके एवं प्रवीण वैद्य सहित दल के पदाधिकारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
समता सैनिक दल शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध एवं बहुजन समाज के लोगों की सहभागिता अपेक्षित है। आयोजकों ने सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर समता, बंधुत्व और न्याय के संदेश को मजबूत करने की अपील की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments