सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग से लगे गांव सोनाडोंगरी हाइवे पर चलते ट्रक में लगी आग ट्रक क्रमांक एमपी 21h 1009 में अचानक इंजन की तरफ से आग लग गई।आग लगते ही चालक मोहम्मद राजू जबलपुर ट्रक से कूदकर बाहर आ गया बंडोल थाना को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दिलिप पंचेश्वर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर तत्काल फायर ब्रिगेड बुलाकर ट्रक में लगी आग को बुझाया गया। करीब आधे घंटे जबलपुर रोड पर जाम लगा था राही बाड़ा के पास डायवर्सन कर बाहों को सिवनी की तरफ भेजा गया। आग बुझते ही फायर ब्रिगेड को किनारे कर। यातायात आवागमन सुचारू किया गया। ट्रक जबलपुर से गोवा जा रहा था ट्रक में पुल का ल़ोहे का समान भरा है।आग लगने से ट्रक में रखे 35000 रुपए गाड़ी के कागजात तथा पूरा केबिन जल गया ।आग बुझाने एवं आवागमन सुचारू करने में थाना बंडोल स्टाफ एवं फायर ब्रिगेड स्टाफ की सराहनीय रही। *सिवनी मध्यप्रदेश से मूकनायक समाचार के लिए जयकुमार डहेरिया की रिपोर्ट।।*

