Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedRRB PO स्केल–1 अधिकारी में, छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर...

RRB PO स्केल–1 अधिकारी में, छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर समाज ने दी बधाई, पिता ने जताया आभार

RRB PO स्केल–1 अधिकारी में, छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर समाज ने दी बधाई, पिता ने जताया आभार

कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

मूकनायक

दुर्ग, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय है कि रितिक रोशन रंगारी का चयन RRB PO स्केल–1 अधिकारी पद के लिए हुआ है और उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र तथा समाज का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर समाज के गणमान्य नागरिकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर रितिक रोशन रंगारी के पिता एवं सिद्धार्थ को-ऑपरेटिव सोसाइटी, टिट्टरडीह (दुर्ग) के संचालक राकेश रोशन रंगारी ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र को मिली इस सफलता पर समाज के लोगों ने जिस तरह से स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दी हैं, उसके लिए वे दिल की गहराइयों से सभी के प्रति कृतज्ञ हैं।
राकेश रोशन रंगारी ने कहा कि समाज के आशीर्वाद और बच्चों की मेहनत से ही यह सफलता संभव हुई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगे भी समाज का आशीर्वाद उनके बच्चों तथा पूरे रंगारी परिवार पर बना रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं को इस सफलता से प्रेरणा मिलेगी और वे भी कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और परिश्रम ही सफलता की असली कुंजी है। यदि युवा लगन और ईमानदारी से प्रयास करें तो वे भी अपने जीवन में उच्च मुकाम हासिल कर सकते हैं।
अंत में उन्होंने पुनः सभी शुभचिंतकों, समाजजनों और मित्रों का बधाई एवं आशीर्वाद देने के लिए हृदय से साधुवाद व्यक्त किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments