न्यूज़ छत्तीसगढ़
15 वा रोजा अफ्तार जेल मे बंदियों के बीच खुशनुमा माहौल मे सम्पन्न.
मूकनायक
हसन अली
बिलासपुर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ मुस्लिम विकास संघ की जानिब से हर साल की तरह इस साल भी केंद्रीय आदर्श जिला जेल बिलासपुर मे 15 वां रोजा अफ्तार कार्यक्रम बंदियों की बीच 5 मार्च 26 को खुशनुमा माहौल मे सम्पन्न हुआ रोजा अफ्तार के बाद मगरिब की नमाज हाफ़िज़ अकरम रिज़वी ने अदा कराई I
इस मुबारक मोके समाजसेवी अलीम अंसारी ने रमजान की मुबारक बाद देते हुए बंदी भाइयो से कहा कि आप इबादत करे और गुनाहो से तोबा कर एक अच्छे इंसान बन कर इस जेल से बाहर निकले ।
इनके अलावा जेल अधिकारी विजय आनद , अब्दुल इब्राहिम खान , शाहिद मोहम्मद ने भी उपस्तिथ बंदियों को नेक रास्ते पर चलकर इस कारावास से बाहर निकलने की बात कही I
इस मुबारक मोके पर मुख्य रूप से समाजसेवी अलीम अंसारी, लाल मोहम्मद, अब्दुल फ़िरोज़, शोहेल खान, शेरू ख़ान, शहबाज़ ख़ान, मोहम्मद रेहान, असलम अली, तनवीर खान, हसन अली, असगर खान, इल्यास अहमद एवं जेल अधिकारी उपस्थित थे।
संचालन हाजी मजहर खान ने किया एवं आखिर मे छ. ग. मुस्लिम विकास के सचिव शाहिद मोहम्मद एवं अलीम अंसारी ने जेल प्रसासन व उपस्थित बंदियों का शुक्रिया अदा किया!



