Friday, April 17, 2026
Homeनागपूरनागपुर के जुझारू पत्रकार डॉ. रणजीत मेश्राम जी के निधन पर शोक...

नागपुर के जुझारू पत्रकार डॉ. रणजीत मेश्राम जी के निधन पर शोक व्यक्त: तुषार विनायक गायकवाड

मूकनायक/ सुधाकर मेश्राम
नागपुर /महाराष्ट्र

  नागपुर के वरिष्ठ पत्रकार प्रोफेसर रंजीत मेश्राम का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। नागपुर के प्रखर अंबेडकरवादी बक्ता , निर्भीक पत्रकार, लेखक, समर्पित, समाजसेवी रंजीत मेश्राम जी के आज प्रातः 8 बजे आकस्मिक निधन से नागपुर महाराष्ट्र और मूकनायक परिवार सहित सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत में शोक की लहर । उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। प्रोफेसर रंजीत मेश्राम जी ने अपने जीवनकाल में सदैव सच्चाई, न्याय और समाजहित के मुद्दों को निर्भीकता से उठाया, उन्हें वेदर में उत्कृष्ट क्राइम रिपोर्टर भी माना जाता था। प्रोफेसर रंजीत मेश्राम बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध थे। प्रोफेसर रंजीत मेश्राम महाराष्ट्र राज्य खनन विभाग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रोफेसर रंजीत मेश्राम न केवल एक सजग पत्रकार थे, बल्कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की आवाज़ भी थे। उनके संघर्ष, समर्पण और सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को सदैव स्मरण किया जाएगा।
  उनके विचारों और कार्यों ने समाज में जागरूकता लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। पत्रकारिता के माध्यम से उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई।

रंजीत मेश्राम जी के निधन पर निधन पर उनके परिवारजनों को इस दुखद घड़ी में प्रकृति संबल प्रदान करें एवं दुख सहने की शक्ति दे। मूकनायक के प्रधान संपादक तुषार विनायक गायकवाड और मूकनायक परिवार द्वारा रंजीत मेश्राम जी के निधन पर होने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments