22 अगस्त 2022 को बिहार के बेत्तिया जिले में कलेक्ट्रेट गेट पर दलित बच्चे के हत्या के विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करके पूरे देश को संदेश दिया कि अब दलित चुप नहीं रहेगा मनुवादियों की माकूल जवाब दिया जाएगा। राजस्थान के जालोर में 20 अगस्त को निजी विद्यालय सरस्वती विद्या मन्दिर में एक सवर्ण शिक्षक ने एक दलित बच्चे की बहुत पिटाई कर दी। उस बच्चे का दोष मात्र इतना हीं था की उसने शिक्षकों के लिए अलग रखे पानी के मटके को छू लिया। उस शिक्षक ने अबोध बालक को इतना पीटा की उसके कान नसें फट गई। आंख बाहर निकल आई। बच्चे के माता पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी मौत 23 दिनों बाद 13 अगस्त को हो गई। शायद प्रकृति को कुछ और मंजूर था। एक तरफ जहां पुरा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा था तो वहीं दूसरी तरफ बहुजन समाज आज़ादी का मृत महोत्सव मना रहा है। उसके पूरे देश में दलितों के अंदर काफी रोष बढ़ गया। इस घटना को लेकर जगह जगह प्रदर्शन हो रहे है कैंडल मार्च निकाले जा रहे है।
इसी घटना को लेकर बेत्तिया में मूलनिवासियों ने धरना दिया जिसकी अध्यक्षता रविंद्र कुमार रवि ने किया। इस कार्यक्रम में बहुजन एक्टिविस्ट राकेश कुमार, सिकटा विधायक वीरेंद्र गुप्ता, कृत रंजन, दीपक राम,मदन राम, पप्पू राम अन्य कई वक्ताओं ने अपनी बातें रखी।
_राकेश कुमार

