Thursday, February 26, 2026
Homeछिंदवाड़ाभारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाटील की प्रमुख उपस्थिति में पांढुर्ना...

भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाटील की प्रमुख उपस्थिति में पांढुर्ना के नालंदा बुध्द विहार में बौद्ध महासभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रमुखता से पांढुर्ना मुख्यालय पर निकट भविष्य में विशाल धम्म समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया । तहसील अध्यक्ष आयुष्यमान सुभाष सहारे व नगर अध्यक्ष राहुल वाहने ने ग्रामीण क्षेत्रों में इकाइयों का द्रुत गति से विस्तार करने व सदस्यता अभियान की जानकारी दी। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी सर्वश्री आनंदराव जी नारनवरे, जनार्धन जी लोखंडे, मधुकर जी गोलाइत, एस.आर. शेंडे, एड. रमेश लोखंडे, अशोक जी डोंगरे,महेंद्र सोमकुंवर,आदि महानुभावों ने संगठन को मजबूत बनाने व सबको एकजुटता से कार्य करने हेतु मार्गदर्शन किया। बैठक में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के बौद्ध उपासक उपसिकाएँ उपस्थित रहे । भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष श्री नरेन्द्र पाटील द्वारा पूरे छिंदवाड़ा जिले में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बौ.म.स. की इकाइयों का गठन करने व सदस्यता अभियान का क्रम जारी है ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments