मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।
करौली जिले के ग्राम गुर्जर भावली, ब्लॉक मासलपुर में 26 फरवरी 2026 को दलित अधिकार केन्द्र, के तत्वधान में योजनाओ की दी गई जानकारी।बैठक में जिला समन्वयक मीठालाल जाटव ने सरकार द्वारा संचालित सामाजिक, आर्थिक उत्थान के विकास की योजनाओं जिनमे प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग की कौशल विकास योजना, हिताधिकारी की मृत्यु पर सहायता राशि, निर्माण श्रमिक जीवन भविष्य सुरक्षा, शुभ शक्ति, शिक्षा व कौशल विकास, सिलिकोसिस पीड़ितों हेतु सहायता योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न पेंशन योजना, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, छात्रावास योजना, अनुप्रति योजना, एकल नारी पैंशन योजना, विधवा पुनर्विवाह उपहार, सहयोग एवं उपहार योजना, अंबेडकर पुरस्कार योजना, पालनहार, योजना, अनुजा निगम की स्वरोजगार हेतु ऋण योजना, गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान योजना, राज्यश्री योजना, नरेगा एक्ट, गार्गी पुरस्कार व मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति इत्यादि की जानकारी प्रदान की। तथा योजनओं के फॉर्म समय पर ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में भी बताया साथ ही कानून की जानकारी देते कहा कि दलित एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध सख्त कानून होने के बावजूद भी दलित एवं महिलाओं पर आए दिन अत्याचारों में बढ़ोतरी हो रही है, हमें अत्याचारों व शोषण के विरुद्ध शिक्षित व जागरूक होकर कानूनी रूप से अबाज उठाने की आवश्यकता है। राजस्थान राज्य में केन्द्र के काफी प्रयासों के बाद एससी/समाज को शिक्षा पर जोर देना चाहिए, शिक्षा से ही समाज व देश का विकास संभव है,एसटी डेवलपमेंट फंड एक्ट 2022 कानून बना है जिसमें हमें जागरुक होकर एससी/एसटी के लोगों की जनसंख्या के अनुपात में फंड का सदुपयोग करवाना चाहिये।
सामाजिक कार्यकर्ता रामकेश जाटव ग्राम गुर्जर भावली जिला करौली आपने बताया की समाज को शिक्षा प्राप्त कर जागरूकत होना जरूरी है तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा, इसलिए हमें शिक्षा पर जोर देने की जरुरत है, – सामाजिक कार्यकर्ता भरतू जाटव ने बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद गया ।

