कसारीडीह दुर्ग।
भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाखा दुर्ग और महिला सशक्तिकरण संघ छत्तीसगढ़ संयुक्त तत्वाधान में आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य भंते डॉ चंद्र कीर्ति प्राध्यापक विभागाध्यक्ष पाली भाषा सम्राट अशोका स्कूल ऑफ बुद्धिस्म स्टेडीज सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ उत्तर प्रदेश की हाथो से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सफाई कर्मचारियों और अन्य गणमान्य उपस्थित आमंत्रित अतिथियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के विषय में अपने विचार व्यक्त किए और उन्होंने आजादी में अपने प्राण गंवाने वाले वीर शहीदों को भी नमन किया उन्होंने बाबा साहब
भीमराव अंबेडकर के योगदान को भी बताया। आजादी की 75 वी अमृत महोत्सव के बारे में आयुष्मान यस आर कानाडे बौद्ध नेभी अपने विचार रखें उन्होंने कहा आज हमारे देश के लोगों को हर परिवार में नौकरी चाहिए नौकरीपेशा व्यक्ति अपनाघर , गैस सिलेंडर ,शौचालय, सब कुछ बना सकता है। सरकार का केवल एक ही काम है पढ़े-लिखे बच्चों को नौकरी देना। अधिक से अधिक नौकरी युवाओं को उपलब्ध कराना जिससे देश की स्थिति यथावत बनी रहे। इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा सेंट्रल कमेटी मेंबर सीएल माहेश्वरी् प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शेन्दरे जिला प्रमुख सीके डोंगरे, यस एल देवदास उपाध्यक्ष, बीएल गोडबोले, कोषाध्यक्ष, जितेंद्र मेश्राम महासचिव प्रज्ञा बौद्ध अध्यक्ष महिला सशक्तिकरण संघ छत्तीसगढ एवं सफाई कर्मचारी कसारिडीह उपस्थित रहे अंत में मिष्ठान वितरण किया गया और सभा को विसर्जित किया गया।

