मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।
करौली, 19 फरवरी। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि 19 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण एवं गणना ब्लाकों के गठन हेतु जिला एवं चार्ज स्तर की जनगणना सेल के नियमित सहायकों का तीन दिवसीय प्रषिक्षण जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में राजकीय महाविद्यालय करौली के ई-क्लास रूम में षुरू हुआ। प्रषिक्षण राज्यस्तर से नियुक्त प्रषिक्षक विषाल गर्ग (सहायक निदेषक), बृजेष षर्मा, हिमांषु गोयल एवं रजत कुमार के द्वारा प्रदान किया गया।
जिला कलक्टर ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के समयबद्व कार्य हेतु मकान सूचीकरण एवं गणना ब्लॉको के गठन के लिए फील्ड में वास्तिविक रूप से जाकर बीएलओ से सम्पर्क करते हुए स्थान चिन्हीकरण का कार्य मैप के आधार पर पूरा करने हेतु निर्देषित किया। इसके साथ-साथ उन्होंने प्रशिक्षकों को प्रशिक्षुओं के सभी शंकाओं का समाधान करने एवं प्रशिक्षण उपरान्त उनकी लिखित परीक्षा के माध्यम से मूल्यांकन करने के निर्देश दिये। साथ ही जनगणना सम्बंधी कार्यों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए आदेश भी दिये। जनगणना 2027 पहली बार जातिगत एवं पूर्णतः डिजीटल रहेगी जिसके लिए सीएमएमएस (सेंसस मेनेजमेंट एवं मॉनिटरिंग सिस्टम) बेब पोर्टल, एचएलओ एप्लीकेषन, स्वगणना ऐप का उपयोग किया जाऐगा। स्वगणना का कार्य 1 से 15 मई 2026 तथा प्रगणकों द्वारा 16 मई से 14 जून तक फील्ड में हाउसलिस्टिंग का कार्य किया जाऐगा। जनगणना का दूसरा चरण देषभर में एक साथ फरवरी 2027 से षुरू होगा। प्रषिक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय करौली, सूचना एवं सम्पर्क विभाग के सहायक निदेषक धमेन्द्र कुमार मीना, सूचना प्रद्यौगिकी विभागके एसीपी लेखराज मीना एवं समस्त चार्ज कार्यालयों के नियमित सहायक उपस्थित रहे।

