Thursday, February 26, 2026
Homeदेशभाजपा सरकार द्वारा95% भारतवासी मूलनिवासियों की बर्बादी और गुलामी की ओर लेे...

भाजपा सरकार द्वारा95% भारतवासी मूलनिवासियों की बर्बादी और गुलामी की ओर लेे जाने की खुशी पर चंद पूंजीवादी तत्व आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं…….गोपाल ऋषिकर भारती

===========================आज से 30 साल पहले से ही हमने एक नारा दिया था “जब तक देश की जनता भूखी आजादी की बातें झूठी” यह नारा इतना ज्यादा क्रांतिकारियों को पसंद आया कि सत्ताधारी टोले घबरा गए।देखते ही देखते भारत में जिस चावल ,गेहूं को समुद्र में फेंक दिया जाता था या उसकी शराब बना दी जाती थी उसे गरीबों को सस्ते में देने का सुप्रीम कोर्ट ने आर्डर कर दिया जिसपर संज्ञान लेकर कांग्रेस प्रधान मंत्री नरसिम्हा राव सरकार ने इस आदेश को सरकारी योजना बनवा दिया। इसके साथ ही यह नारा पूरे देश में सरकारें बनाने का एक हथियार बन गया।भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान चलाकर करोड़ों अरबों रुपयों के राष्ट्रीय ध्वज बनाने के ठेके गुजरात और भाजपा के नेताओं को दे दिए इतना ही नहीं तो भाजपा शासित हरियाणा के सरकारी राशन दुकानों में गरीबों को जबरदस्ती 20/ रू में झण्डा ना लेने पर राशन नहीं देने का फरमान निकाल दिया। शर्म आनी चाहिए सत्ता में बैठे देश के उन गद्दारों को जो गरीबों को आजादी के 75 वर्षों में 90 करोड़ लोगों को पौष्टिक भोजन और बुनियादी सुविधाओं का प्रबंध नहीं कर पाए और आजादी का जश्न मनाने के लिए बाध्य कर रहे हैं।अभी केवल अंग्रेजो से भारत को आजादी मिली है किन्तु हमें 4000पुराने जातिवाद,लिंगभेद,छुआछूत और पूंजीवाद से असली आजादी की लड़ाई अभी लड़ना बाकी है।
भाजपा के मात्र संगठन आर एस एस ने अपने नागपुर मुख्यालय पर लंबे समय तक राष्ट्र ध्वज नहीं फहराया अंग्रेजो से आजादी के आंदोलन में इनका कोई दूर दूर तक योगदान नहीं इतना ही नहीं तो तथाकथित वीर सावरकर ने जेल से छूटने अंग्रेजो से माफी मांगी ।आज वही अंग्रेजो के दलाल भारत के मूलनिवासी भारतवासियों को देशभक्ति और आजादी का उत्सव मनाने की आड़ में देश में राष्ट्रिय प्रतीकों का घोर अपमान करते दिखाई पड़ रहे है।याद रहे भारत का राष्ट्र ध्वज तीन रंगों की बजाय एक और रंग नीला अशोक चक्र का रंग यानी 4 रंगो का और झंडे में डंडा पीले रंग का है इस तरह पांच रंगो का है। हमें अच्छी तरह इनके नारे और शब्दों पर गौर करना होगा तभी हम इन मात्र 1%शोषक तत्वों और 4% समाज के दलालों की गुलामी से मुक्त हो सकेंगे। भारतवासियों को जातिवादी हिंदुत्व के नाम पर फुट डालकर आज के समय ये शोषक तत्व चिटी से हाथी और शियार से शेर बनकर बेहद ताकतवर बन चुके हैं।इनको अब मिशन 2024 में देश की सत्ता से जड़ सहित बाहर करना होगा ।इनकी जड़ गांधीजी के हत्यारे नाथूराम का हिंदुत्व ही है ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments