थाना बिछिया के ग्राम औराई के अंतर्गत पंचायत अमरवाड़ा में कृषि कार्य करते समय हीरा लाल पिता ब्रह्मा धुर्वे की दोनो पत्नियां एवं पड़ोसी रोपा लगाने के लिए खेत में गए हुए थे l कृषि कार्य करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने के कारण हीरा लाल की बड़ी पत्नी श्रीमती सुनीता धुर्वे उम्र 38 साल गंभीर रूप से घायल है l एवं छोटी पत्नी श्री मती सुनीता धुर्वे उम्र 36 साल जिनका निधन हो चुका है l ये दोनो बिजली की चपेट में आ गईl इनके आधे शरीर में बिजली गिरी थीं l हीरालाल जिनकी दोनों पत्नियों का नाम सुनीता धुर्वे था l जिसमें बड़ी पत्नी के 3 बच्चे एवं छोटी पत्नी के दो बच्चे थे l बिजली 2 :00 बजे के आस पास गिरी थी l इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया लेकर आया गया जिसमें छोटी पत्नी सुनीता धुर्वे को मृत घोषित कर दिया गया एवं पोस्टमार्टम के लिए इनके शरीर को भेजा गया l
मूकनायक समाचार के लिए मंडला जिला ब्यूरो से अजय जाटव की रिपोर्ट l

