Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानजन्मदिन पर सेवा का संकल्प: युवा नेता मुकेश कुमावत ने भारत न्यूज़...

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: युवा नेता मुकेश कुमावत ने भारत न्यूज़ संस्थान को भेंट किया टेलीप्रॉम्प्टर आधुनिक पत्रकारिता को मजबूत करने का संदेश

मूकनायक /गोपाल मेघवंशी

रायपुर/ भीलवाड़ा

जन्मदिन के विशेष अवसर पर रायपुर क्षेत्र के युवा नेता, युवा मोर्चा मंडल रायपुर के मंडल अध्यक्ष एवं अमृत रिसोर्ट संचालक मुकेश कुमावत ने सेवा और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए भारत न्यूज़ संस्थान को आधुनिक टेलीप्रॉम्प्टर भेंट किया। यह सहयोग क्षेत्र में निष्पक्ष और प्रोफेशनल पत्रकारिता को नई मजबूती प्रदान करेगा।
भारत न्यूज़ संस्थान लंबे समय से क्षेत्र की जनता की आवाज़ को प्रमुखता से उठाते हुए जनहित के मुद्दों को सामने लाने का कार्य कर रहा है। ऐसे में टेलीप्रॉम्प्टर जैसे आधुनिक उपकरण की भेंट संस्थान की तकनीकी क्षमता को और सशक्त बनाएगी तथा समाचार वाचन को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाएगी।
मुकेश कुमावत ने अपने सामाजिक सरोकारों, सक्रिय नेतृत्व और जनसेवा के कार्यों से युवाओं के बीच एक अलग पहचान बनाई है। जन्मदिन के अवसर पर किया गया यह सहयोग उनके समाज के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच को दर्शाता है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments