मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍️✍️
गलत व्यक्तियों का चयन हमारे जीवन को प्रभावित करें या ना करें, लेकिन एक सही व्यक्ति की उपेक्षा जीवन में मानसिक शांति, समाज के विकास और खुशियों को बर्बाद कर सकती है। गलत व्यक्ति अक्सर स्वार्थी, चापलूस, धोखेबाज और आपके पीठ पीछे बुराई करने वाले होते हैं। ऐसे लोग आपको इग्नोर कर सकते हैं, अपमानित कर सकते हैं या अंत में धोखा देकर छोड़ सकते हैं और जो व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ के मदद करता है और पीठ पीछे बुराई नहीं करता, वही सही व्यक्ति है।
अक्सर लोग उन व्यक्तियों को चुन लेते हैं, जो बोलने में बहुत कुशल होते हैं या खुद को दिखावे के तौर पर बहुत बढ़ा चढ़ाकर पेश करते हैं, वही लोग अपने लक्ष्य में कामयाबी ले लेते हैं, जबकि शांत और मेहनती व्यक्ति पृष्ठभूमि में रह जाते हैं। ऐसी स्थिति में जब सही व्यक्ति को लगता है कि उसकी मेहनत की कोई कद्र नहीं है तो वह सिस्टम छोड़़कर चला जाता है। इसलिए सही व्यक्ति की पहचान करना और उन्हें महत्व देना ही समाज व जीवन की प्रगति और मानसिक शांति के लिए आवश्यक है ।
बिरदी चंद गोठवाल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

