Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थान‍‍‍ UGC विनीयम के समर्थन मे डाँ .आम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर...

‍‍‍ UGC विनीयम के समर्थन मे डाँ .आम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर के जिलाध्यक्ष लुभाष राठौड़ एवं अजाक जोधपुर के जिलाध्यक्ष भंवरलाल बुगालिया के नेतृत्व में दिये ज्ञापन

रामलाल यादव / मूकनायक संपादक राजस्थान

जोधपुर 13 फरवरी,2026
डा आम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी एवं डॉ आम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) राजस्थान  द्वारा यू जी सी विनियम 2026 के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम   जिला कलेक्टर ,जोधपुर को  आज ज्ञापन दिया।
दोनों संगठनों की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों  ने  विश्वविद्यालय  अनुदान आयोग द्वारा 14 जनवरी  2026 को अधिसूचित  उच्च शिक्षा संस्थानों  में समानता को बढ़ावा देने  वाले विनियम 2026 के समर्थन करते हुए ज्ञापन दिया है ।
तथा  इन नए नियमों को तुरन्त  लागू करने की मांग की है। 
डा आम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर के जिलाध्यक्ष लुभाष राठौड़ एवं अजाक जोधपुर के जिलाध्यक्ष भंवरलाल बुगालिया के नेतृत्व में दिये ज्ञापन के दौरान  दोनों संगठनों के पदाधिकारी  भी साथ रहे। 
वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर के महासचिव खेमराज नवल ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन के दौरान अजाक के प्रदेश उपाध्यक्ष  बसन्त रोयल के साथ जिला महासचिव  अमरचंद रावल, सचिव  प्रताप सिंगारिया, संयुक्त सचिव रमेश बरवड , प्रकाश नागौरा , तिलोकाराम भाटी उपस्थित रहे । साथ ही वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बामणिया के साथ कमला बुगालिया, भूपेन्द्र लवा, एडवोकेट आनंद खींची, सुनील चांवरिया, मांगीलाल सहित कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments