Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानकरौली में कर सलाहकारों और सीए को बदलते नियमों की दी जानकारी:...

करौली में कर सलाहकारों और सीए को बदलते नियमों की दी जानकारी: चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की कार्यशाला में GST, आयकर और खनन रॉयल्टी पर चर्चा

मूकनायक/नरेश जाटव

कैलादेवी/करौली/ राजस्थान

करौली जिला मुख्यालय पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA)की एक कार्यशाला आयोजित की गई । इसमें जीएसटीआयकर से जुड़े लिटिंगेशन, खनन रॉयल्टी विवादों और नवीनतम कर प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कर सलाहकारों और सीए को बदलते
नियमों की जानकारी देना था, ताकि वे अपने क्लाइंट्स को बेहतर मार्गदर्शन दे सकें।प्रोग्राम डायरेक्टर अनिमेष मंगल ने बताया कि करौली जिले में माइनिंग रॉयल्टी पर जीएसटी को लेकर विशेष रूप से लिटिंगेशन जारी है। इस जटिेल मु्दे के समाधान और कानूनी पहलुओं को स्पष्ट करने के लिए जयपुर से सीए राहुल अंबानी ने कार्यशाला में विशेषज्ञ मार्गदशर्शन दिया। उन्होंने आयकर से जुड़े लंबित मामलों और हालिया पॉलिटिकल फंडिंग से संबंधित लिटिंगेशन पर भी चर्चा की, जिसमें क्लाइंट्स को सलाह देने के तरीकोंपर प्रकाश डाला गया कार्यशाला में जीएसटी और आयकर के सरलीकरण बजट में किए गए नए प्रावधानों और कर संबंधी भ्रांतियों को दूर करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। पूर्व विधायक रोहिणी कुमारी ने कार्यक्रम का उद्धाटन किया और युवाओं को स्पष्ट लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। सीए राहुल लखवानी और सीए विकास गुप्ता ने जीएसटी और आयकर के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कैमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष पुष्पेंद्र बंसल और कर सलाहकार गिरधारी गुप्ता सहित कई कर विशेषज्ञ उपस्थित थे।अनिमेष मंगल के अनुसार कार्यशाला में वर्क-लाइफ बैलेंस पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया।वृंदावन से आए मनीष वैदिक ने मानसिक तनाव कम करने के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखना कार्यकुशलता जितना ही महत्वपूर्ण है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments