Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाट*पंच सरपंचों ने शपथ के साथ ग्राम पंचायत की संभाली कमान।* ‌‌

*पंच सरपंचों ने शपथ के साथ ग्राम पंचायत की संभाली कमान।* ‌‌

नवनिर्वाचित पंच व सरपंच, उपसरपंच। शासन के आदेश पर कुम्हारी पंचायत भवन मैं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। गुरुवार 4 अगस्त 2022 को बालाघाट जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हारी में ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सहायक सचिव-स्वाति पाटिल के नेतृत्व में। अतिथियों से मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूर्व सरपंच, पूर्व उपसरपंच। ग्राम के बुजुर्ग, वरिष्ठ नागरिक, प्रबुद्ध जनों, एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित सरपंच सहित उपसरपंच ,पंच गणों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11-प्रेमलाल दशहरे एवं ग्रामीण जनों की की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें नवनिर्वाचित सरपंच-सावन पिछोड़े, नवनिर्वाचित उपसरपंच-प्रमिला लिल्हारे एवं समस्त पंच गणों द्वारा शपथ ली गई। मैं भारत एवं संविधान के प्रति श्रद्धावान एवं सच्ची निष्ठा रखूंगा, जो विधि द्वारा स्थापित है। तथा भारत की सार्वभौमिकता तथा सत्यनिष्ठा बनाए रखूंगा। तथा अपने कार्यालय के कार्य को निष्ठा पूर्वक एवं इमानदारी से तथा बिना भेदभाव के रखूंगा। । ‌‌ग्राम विकास के लिए शपथ ‍। इस दौरान ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास हेतु तत्पर रहना। ग्राम के गरीब तबके तक शासन की योजना का इमानदारी पूर्वक लाभ दिलाने का संकल्प लिया गया। शपथ पत्र का वाचन किया गया। इसके बाद सरपंच , उपसरपंच व पंचों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। नवीन सरपंच ने ग्रामीणों को ग्राम पंचायत विकास हेतु तत्पर रहने का वादा किया। साथ ही सरपंच, उपसरपंच एवं सभी पंचों के द्वारा अपना अपना परिचय देते हुए। आमजन एवं वार्डवासी का धन्यवाद किया।। ‌
*मूकनायक समाचार बालाघाट जिला ब्यूरो-आकाश घरडे* ‌

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments