Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीकरौली में गौरव पथ सड़क का निर्माण हुआ शुरू विधायक दर्शन सिंह...

करौली में गौरव पथ सड़क का निर्माण हुआ शुरू विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/करौली/ राजस्थान।

करौली में गौरव पथ सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने फीता काटकर इस परियोजना का शुभारंभ किया। इससे शहरवासियों को लंबे समय से गड्लों से जूझ रही सड़क से राहत मिलेगी।शुभारंभ के तुरंत बाद करौली इन मैरिज गार्डन के सामने से सड़क की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।इस परियोजना के तहत इन मैरिज गार्डन से गुलाब बाग तिराहा और गुलाब बाग क्षेत्र में लगभग 380 मीटर सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा।विधायक दर्शन सिंह गुर्जर के अनुसार, नगर परिषद द्वारा करौली इन मैरिज गार्डन से गुलाब बाग तिराहा तक 200 मीटर और लक्ष्मी पैलेस से आईसीआईसीआई बैंक तक 180 मीटर सीसी सड़क बनाई जाएगी। इस निर्माण पर लगभग 81 लाख रुपए खर्च होगे। विधायक ने बताया कि शहर में 23 अन्य सड़कों के निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी।निर्माण कार्य को लगभग दो माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर नगर परिषद के सहायक अभियंता विकास मीणा, अधिशासी अभियंता शुभम गुप्ता, पूर्व पार्षद आकाश, दीपक, जीतू गुप्ता और सुमित गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments