Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीकरौली में 23 को कलेक्ट्रेट तक निकालेंगे रैली: SC, ST, OBC समाज...

करौली में 23 को कलेक्ट्रेट तक निकालेंगे रैली: SC, ST, OBC समाज ने UGC बिल के समर्थन में की बैठक।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/करौली/ राजस्थान।

करौली में यूजीसी बिल के समर्थन में मंगलवार को SC, ST और 0BC समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। करौली के अंबेडकर पार्क में हुई इस बैठक में 23 फरवरी को जिला कलेक्ट्रेट तक शांतिपूर्ण रैली निकालने का निर्णय लिया गया |बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया।वक्ताओं ने यूजीसी बिल को छात्रों और वंचित वर्गों के हित में बताते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था में समानता और पारदर्शेता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और डॉ. के.एल. मीणा ने कहा कि यह बिल छात्रों के भविष्य के लिए अहम है और इससे शिक्षा प्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग निजी हितों के कारण इसका विरोध कर रहे हैं। बैठक में अन्य वत्क्ताओं ने आर्थिक आधार पर आरक्षण का उदाहरण देते हुए सामाजिक समावेशन पर जोर दिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रैली शहर के गणेश गेट फूटाकोट चौराहा और बड़ा बाजार होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेगी, जहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा और प्रस्तावित रैली को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments