Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानसिरोही में इंडियन मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन का एक दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण सफलतापूर्वक...

सिरोही में इंडियन मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन का एक दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

मुकनायक/ एम एस गौतम
सिरोही/ राजस्थान

इंडियन मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन (IMPA) की ओर से आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के संयोजक तोलाराम फाचरिया ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
प्रशिक्षण का संचालन IMPA के राष्ट्रीय प्रभारी मान्यवर रवि भालेराव द्वारा किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, चिकित्सा नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता IMPA के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मान्यवर जीवन दान चारण थे, जिन्होंने अपने उद्घाटन उद्बोधन में स्वास्थ्य क्षेत्र में सामाजिक न्याय और समावेशिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “चिकित्सा पेशा न केवल इलाज है, बल्कि समाज की सेवा का माध्यम भी है। ऐसे प्रशिक्षण से हम अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकते हैं।”
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अमित बिठू उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिनमें बामसेफ के प्रदेश महासचिव मान्यवर तोलाराम फाचरिया, BVM टू RMBBS के प्रदेश प्रभारी मान्यवर सुरेश कुमार नोगिया, बहुजन क्रान्ति मोर्चा के जिला संयोजक मान्यवर एडवोकेट सुंदर लाल मोसलपुरिया, बामसेफ के जिला अध्यक्ष मान्यवर संजय नारोलिया, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के जिला अध्यक्ष मान्यवर मोहन लाल मीणा तथा पूर्णकालिक प्रचारक मदन लाल चौहान शामिल थे।
ये सभी मान्यवरों ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने में योगदान दिया तथा स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी दैनिक प्रैक्टिस में नई दिशा मिलेगी।
IMPA के इस आयोजन से सिरोही जिले में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली है।
इस अवसर पर संगठन के राजेश कुमार ,लोकेश कुमार, नेमाराम नीरज परिहार, लोकेश गुर्जर, डॉ शांतिलाल, विष्णु मोहेशा, डॉ विजय कुमार , अजय कुमार चौहान , अक्षय कुमार चौहान उपस्थिति दी । पदाधिकारियों ने भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की योजना व्यक्त की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments