Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानबालिकाओं की शिक्षा को मिली नई रफ्तार रायपुर क्षेत्र में साइकिल वितरण...

बालिकाओं की शिक्षा को मिली नई रफ्तार रायपुर क्षेत्र में साइकिल वितरण कार्यक्रम, विधायक लादूलाल पितलिया का भव्य स्वागत

मूकनायक /गोपाल मेघवंशी

भीलवाड़ा /राजस्थान

रायपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत भीटा राजकीय विद्यालय प्रांगण में राजस्थान सरकार की बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच जनप्रतिनिधि जितेंद्र सिंह चुंडावत ने की, जबकि मुख्य अतिथि सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने विधायक लादूलाल पितलिया का साफा एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात विधायक के करकमलों से 18 बालिकाओं को साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे बालिकाओं में शिक्षा को लेकर नया उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर गांव की युवा टीम द्वारा विधायक लादूलाल पितलिया को गुड़ में तोलकर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य अभिनंदन किया गया, जिससे कार्यक्रम उत्सव में बदल गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजवीर काजला, उपसरपंच राजू सालवी, करणी सेना अध्यक्ष जगदीश सिंह भानुजा, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद गर्ग, भेरूलाल सुथार, शूरवीर सिंह, सुनील गर्ग, चुन्नीलाल भील, मोहनलाल सालवी, रामलाल सालवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने हर्षोल्लास के साथ अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की यह योजना बालिकाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नियमित विद्यालय उपस्थिति को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments