Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानदेश मे मूकनायक को मिलता भारी समर्थन मूकनायक बनता जा रहा है...

देश मे मूकनायक को मिलता भारी समर्थन मूकनायक बनता जा रहा है लोगो की पहली पसन्द,‍‍रि .उपनिदेशक कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग लुभाष राठौड रि.तहसिलदार देवचन्द ( DC बुनकर ) और जिला अध्यक्ष काँन्तिलाल आजाद को मूकनायक पत्रिका कि भेंट

‍‍‍‍मूकनायक/राम लाल यादव संपादक राजस्थान

साहित्यकार एवं समाज सेवी मदन लाल सिंगाड़िया उदयपुर के निर्देशन मे रामलाल यादव ने राष्ट्र एवं सामाजिक चिन्तक  राजस्थान सौजत नि.हाल निवास उदयपुर से लुभाष चन्द्र राठौड़ सेवा निवृत-उपनिदेशक कौशल,नियोजन एवं उद्यमिता विभाग,राजस्थान एवं देवचन्द बुनकर सेवानिवृत तहसीलदार निवास: पुनर्वास कोलोनी सागवाडा एवं भीम आर्मी जिला अध्यक्ष काँन्ति लाल आजाद कोहाला के निवास पर मुलाकात कि एवं मूकनायक पत्रीका भेट की गई । सभी ने संपादक रामलाल यादव का स्वागत किया मूकनायक संपादक रामलाल यादव ने 1920 से 1956 तक बाबा साहेब ने अलग अलग पत्रीका निकाल कर कैसे महान पत्रकार और संपादक के तोर पर राष्ट्र को बहुमुल्य योगदान दिया इस पर जानकारी दी वर्तमान वर्चस्ववाद कि मीडिया ने बाबा साहेब के योगदान को किसतरह भूलाने कि कुत्सीत चेष्ठा की इसपर प्रकाश डाला ।
इस मौके पर सभी ने मूकनायक पत्रीका की मुक्त कंठ से तारीफ करते हुए कहा 1920 मे महान विश्व रत्न बाबा साहेब ने वंचीतो की आवाज बनकर मूकनायक पत्रिका निकालकर संघर्ष शुरू किया था । और राष्ट्र को स्वतंत्रता समानता और बन्धुत्व का पैगाम देकर देश मे सभी को महान संविधान दे कर समान अधिकार देकर प्रबुद्ध और अखण्ड भारत के निर्माण मे महान योगदान दिया था ।
वही पवित्र नाम मूकनायक संरक्षक श्रीमान मा.तुषार गायकवाड जी ने पुनः प्राप्त किया है
मूकनायक एक बार फिर देशमे वंचितो की सच्ची आवाज बनकर उभर रहा है ।
हम स्वागत करते है । वर्तमान विघटनकारी परिस्थितीयो मे एकबार फिर देश को मुकनायक कि सक्त जरूरत है । मूकनायक ही देश के वर्तमान परिदृष्य को सत्य एवं निर्भीक रूप से देश के सामने ला रहा है ।
हम मूकनायक का पुनः स्वागत करते है ।
मूकनायक को हम जन जन तक पहुंचाने मे हर तरह से सहयोग करेंगे । ऐसा उद्बोधन सभी ने दिया । उन्होंने कहाँ हम संपूर्ण देश से भी अपिल करते है कि मुकनायक ही हमारी वंचितो की सच्ची और निर्भीक और निडर आवाज है ।
इसका प्रचार प्रसार और संरक्षण संपूर्ण देश को करना चाहिए ।
इसके बाद रि.तहसीलदार.दिपचन्द (DC बुनकर ) एवं लुभाष राठौड ने देश के महान महापुरूष बुद्ध बाबा साहेब कबीर एवं संत रविदास के समाज के प्रति महान योगदान पर विस्तृत मंथन रखा तथा समाज मे उनके बताए मार्ग को प्रसारीत कर जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया ।
ज्ञात रहे इन महापुरुषो के ज्ञान और बताए मार्ग को जनजन तक पहुंचाने हेतु
दिपचन्द (DC बुनकर )  सागवाडा मे (कबीर ज्ञान मन्दीर ) का निर्माण करवा रहे है जो पुर्ण होने की कगारपर है । उन्होंने जनता से आव्हान किया है कि इस कबीर धरोहर मे सहयोग करे और इसे व्यापक बनाए ।
और समाज को सच्चे ज्ञान के प्रचार मे सहयोग करे ।
और मूकनायक संपादक रामलाल यादव भी शिघ्र हि महापुरुषो संतो के सत्य ज्ञान को जनजन तक पहुंचाने एवं समाज को विकसीत करने हैतु 
(संत रविदास कबीर ज्ञान पीठ ) झडस अरथूना मे निर्माण का शिघ्र ही शुभारम्भ करने जा रहे है । जिसमे शिक्षा स्वस्थय एवं स्वरोजगार से राष्ट्र को सक्षम करने मे ज्ञान पीठ की अहम भूमिका होगी।
जिसपर सभी ने आगे की रणनिती पर मंथन किया एवं शीघ्र ही समाज मे शिक्षा विकास एकता एवं भाईचारे को बढ़ा कर राष्ट्र को मजबूत करने पर युद्धस्तर पर कार्य करने का संकल्प लिया । इन्होंने
मूकनायक की आजीवन सदस्यता ग्रहण कर हर संभव सहयोग एवं संरक्षण की पहल की ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments