करौली । राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में नवपदस्थापित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ का एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण जिला मुख्यालय पर संपन्न हुआ, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य के हर पहलू को समझने की आवश्यकता जताई। इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा मौजूद रहे।
सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीना ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने हेतु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण में मानसिक स्वास्थ्य के प्रत्येक घटक को जान- समझकर एएनएम क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग करें और मानसिक रोगी को उपचार के लिए जिला अस्पताल मनोचिकित्सक इकाई तक भिजवाएं। मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया की आमजन में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे सिरदर्द, टेंसन, घबराहट बैचेनी, अनिंद्रा, नशीले पदार्थो का सेवन आम बात है। मानसिक समस्याओ की शुरूआती अवस्था मे पहचान, उचित परामर्श एवं उपचार से मानसिक रोग होने से रोका जा सकता है।
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ रामस्वरूप द्वारा समाज में व्यापत सामाजिक भ्रान्तियो जैसे दैवीय प्रकोप, ऊपरी बाधा आदि के निवारण हेतु लगातार जनजागरूकता गतिविधियों करने की सलाह दी। साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल ने आमजन को घर बैठे टेलीमानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी देते हुएँ बताया की मानसिक रोगों को छिपाये नहीं अपितु उचित कॉउंसलिंग एवं उपचार करवाये।
सीआरए गौरव शर्मा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में उपस्थित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने कार्यक्षेत्र पर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में अपने अनुभव साझा किए।

