Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीरोल पर्यवेक्षक ने ली निर्वाचक अधिकारियों की बैठक राजनैतिक पार्टीयों के प्रतिनिधि...

रोल पर्यवेक्षक ने ली निर्वाचक अधिकारियों की बैठक राजनैतिक पार्टीयों के प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित।

मूकनायक/नरेश जाटव कैलादेवी/करौली/राजस्थान।

करौली, 30 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चलायी जा रही एसआईआर गतिविधियों की समीक्षा हेतु रोल पर्यवेक्षक एवं सचिव श्रम विभाग पी रमेश ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 से संबंधित गतिविधियों कार्मिको की नियुक्ति, दूरदराज के इलाकों में नेटवर्क की उपलब्धता, नोटिसों का ब्यौरा, एसआईआर संक्षिप्त रिपोर्ट, दावा-आपत्ति निस्तारण की वस्तूस्थिति, फॉर्म 7 एवं फॉर्म 6 के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन सूची एवं हटाये जाने वाले नामों की शुचिता सुनिश्चित करें। किसी का भी नाम बिना दावा-आपत्ति एवं समुचित सुनवाई का अवसर दिये बिना नही हटाया जाये। वहीं कोई भी गलत नाम न जुड सके यह भी सुनिश्चित करंे। साथ ही इसके लिए निर्वाचन अधिकारी फील्ड विजिट कर मतदाताओं की सहुलियत का ध्यान भी रखे। इसके साथ-साथ शिकायत निवारण तंत्र को दुरूस्त रखें। निर्वाचन अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें की प्रति पॉलिंग स्टेशन पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं हो। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी नीलाभ सक्सेना ने कहा कि आयोग के निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जा रही है एवं रोल पर्यवेक्षक को आश्वस्त किया कि आगामी समय में उनके द्वारा दिये गये निर्देशों की अक्षरशः पालना की जावेगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज परिडवाल, समस्त ईआरओ एवं पार्टीयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments