मूकनायक/ भरतपुर राजस्थान
जिला ब्यूरो चीफ भरतपुर
चन्द्रप्रकाश (शेरू)
दिनांक 25/01/2026 को उत्तर प्रदेश के जिला आगरा में भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ” विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
इस ऐतिहासिक रैली को लेकर राजस्थान के भरतपुर संभाग में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भरतपुर संभाग के मज़बूत स्तंभ, राजस्थान के युवाओं के प्रेरणास्रोत, युवाओं की आवाज़ और हर समय उनके नेतृत्व के प्रतीक माने जाने वाले पूर्व प्रदेश महासचिव आज़ाद समाज पार्टी, श्री चंद्रशेखर मौर्य जी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आगरा में प्रभावशाली एंट्री की।
इस अवसर पर उनके साथ भरतपुर के पूर्व संभाग प्रभारी पुष्पेंद्र कौशल, आज़ाद समाज पार्टी के भरतपुर ज़िला अध्यक्ष चंद्रशेखर पार्षद, ज़िला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शेरू सहित भरतपुर संभाग के सभी ज़िला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भरतपुर संभाग से कार्यकर्ताओं की इस एकजुट और संगठित भागीदारी ने आगरा की विशाल रैली को नई ऊर्जा दी और संविधान, अधिकार व भाईचारे के संदेश को और अधिक मज़बूती प्रदान की।

