Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानएजुकेट गर्ल्स संस्था के सुमेरपुर कैंप में मनाया गया 77 वां गणतंत्र...

एजुकेट गर्ल्स संस्था के सुमेरपुर कैंप में मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस।

बालिकाओं को दी संविधान और शिक्षा के प्रति जागरूक करने की जानकारी।

मूकनायक/दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान।

सुमेरपुर: एजुकेट गर्ल्स संस्था के प्रगति कैंप सुमेरपुर में देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, देशभक्ति गीतों के साथ नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम हुआ, शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में एजुकेट गर्ल्स संस्था के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर नारायण सरेल, प्रेरक शकुन कुमारी, प्रकाश कुमार, भावना कच्छवाह (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) समेत शिक्षार्थीयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर नारायण सरेल ने ‘एजुकेट गर्ल्स’ संस्था की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किस तरह संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें स्कूलों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। संस्था वंचित क्षेत्रों में बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हर बेटी पढ़कर आत्मनिर्भर बन सके।इस अवसर पर प्रगति कैंप प्रेरक शकुन कुमारी ने उपस्थित बालिकाओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना और हमारे मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। वहीं, पूर्व प्रेरक प्रकाश कुमार ने संविधान निर्माताओं के संघर्ष और उनके योगदान को याद करते हुए बताया कि कैसे हमारा संविधान देश की एकता का आधार है। इस गौरवशाली अवसर पर सभी शिक्षार्थी बालिकाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ कार्यक्रम में उत्साह भरा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments