नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के प्रथम चरण में आज 06 जुलाई 2022 को वारासिवनी के सभी 15 वार्डों के 32 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हो गया है। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ ने वारासिवनी में शातिपूर्वक मतदान सम्पन्न होने पर सभी मतदाताओं, मतदान दलों में नियुक्त शासकीय सेवकों, मतदान केन्द्रों में एवं सुरक्षित मतदान कराने के लिए नियुक्त सुरक्षा बल के जवानों तथा निर्विध्न मतदान सम्पन्न कराने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष भूमिका निभाने वाले सभी शासकीय सेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया है ।
मूकनायक समाचार बालाघाट जिला ब्यूरो।।।

