Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशगणतंत्र दिवस पर ऑटो टम टम मोर्चा की तिरंगा यात्रा एवं पत्रकार...

गणतंत्र दिवस पर ऑटो टम टम मोर्चा की तिरंगा यात्रा एवं पत्रकार सम्मान

मूकनायक/स्वतंत्र पत्रकार नेहा पहारिया

लहार।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामाजिक क्रांति ऑटो टम टम मोर्चा लहार ने सैकड़ों ऑटो टम टम के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा महाराणा प्रताप चौराहा से शुरू होकर न्यू बस स्टैंड नगर परिषद लहार पहुँची, जहाँ ध्वजारोहण व सभा आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में बना संविधान देश की एकता की रीढ़ है। शिक्षा ही समाज को मजबूत करती है और एकता ही सबसे बड़ी ताकत है। कलम से ही देश को संविधान मिला ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सशक्त संदेश दिया गया।
संगठन के संरक्षक जितेंद्र बघेल ने एकजुटता पर बल दिया, वहीं अध्यक्ष मुकेश कुशवाह ने कहा कि संगठन की ताकत सदस्यो की एकता है।
संस्थापक इंजी. वीरू धनोलिया ने कहा कि यह संगठन केवल ऑटो चालकों तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों और समाज सेवा के लिए समर्पित है। और हमेशा गरीब मजदूर वर्ग के लिए उनके साथ खड़ा रहता है और कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को साप्ताहिक स्टेशनरी वितरण की संगठन की तरफ से की जाए करेगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन पवन बौद्ध द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेश कुशवाह, स्टैंड अध्यक्ष बबलू नेहले, उपाध्यक्ष भारत बघेल, सह सचिव मुनील शाक्य, कोषाध्यक्ष संदीप बाल्मीकि, महामंत्री मोहर सिंह दोहरे, महासचिव मनोज श्रीवास्तव , महासचिव,इन्दल सिंह राठौर, जैकी चौहान, अजय कुशवाह, ब्रजेश दोदेरिया, एडवाइजर प्रशांत जारोलिया, मनीष कुशवाह, मनीष शर्मा, सुमित हरदेनिया सहित बड़ी संख्या में ऑटो टम टम मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments