Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीमुस्लिम संगठनों ने मिलकर शान-ओ-शौकत से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस,45 मुस्लिम प्रतिभाओं...

मुस्लिम संगठनों ने मिलकर शान-ओ-शौकत से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस,45 मुस्लिम प्रतिभाओं को किया सम्मानित

मूकनायक, अजीम खान चिनायटा जिला ब्यूरो चीफ करौली राजस्थान

हिंडौन। शहर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुस्लिम संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के मुसाफिरखाने में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल के बीच तिरंगा फहराया गया।
आयोजन समिति के सदस्य पूर्व उप-सभापति नफीस अहमद एवं मुस्लिम महासभा राजस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजीम खान चिनायटा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के सभी मुस्लिम संगठनों ने एकजुट होकर गणतंत्र दिवस को शान-ओ-शौकत के साथ मनाया। इस अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा, पत्रकारिता एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 45 मुस्लिम प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि हिंदू, मुस्लिम, सिख एवं ईसाई—चारों धर्मों के धर्मगुरुओं को माला, साफा पहनाकर एवं शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे आपसी भाईचारे एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
इसके साथ ही समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित कार्यक्रम में रहै मौजूद नफीस अहमद पूर्व उप सभापति,अजीम खान चिनायटा प्रदेश मीडिया प्रभारी मुस्लिम महासभा राजस्थान,मुफ्ती खलील, अब्दुल मुगनी खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस करौली,इस्लाम खान मूंडरी जिला अध्यक्ष मुस्लिम महासभा करौली,अजहर काजी,हनीस शेख कुतकपुर, लियाकत बनकी,मौलाना मुजाहिद,करतार धंधावली,रेवती लाल कोली, सोनू हाडौली, निदा उल हक एडवोकेट व तमाम संगठनों के पदाधिकारीगण व काफी संख्या लोग उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments