Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानखेड़ी हैवत जाटव बस्ती में महिला संगीत मंडली कार्यक्रम, शिक्षा और सामाजिक...

खेड़ी हैवत जाटव बस्ती में महिला संगीत मंडली कार्यक्रम, शिक्षा और सामाजिक चेतना का दिया संदेश

मूकनायक/ ओमप्रकाश वर्मा

हिंडौन सिटी /राजस्थान

खेड़ी हैवत जाटव बस्ती में आयोजित महिला संगीत मंडली कार्यक्रम में समाज सेविका एवं प्रधानाचार्य मनोज कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जाटव समाज की महिलाओं से संवाद करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों पर गंभीर चर्चा की तथा शिक्षा को सामाजिक उत्थान का सबसे सशक्त माध्यम बताया।
मनोज कुमारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “महिला समाज की पहली गुरु होती है। परिवार से लेकर समाज निर्माण तक महिला की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। जब महिला शिक्षित और जागरूक होती है, तब पूरा समाज आगे बढ़ता है।” उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं।
इस अवसर पर जाटव समाज की महिलाओं ने संत शिरोमणि रविदास, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं तथागत बुद्ध से जुड़ी पौराणिक व प्रेरणादायी कथाओं का संगीतमय प्रस्तुतीकरण कर वातावरण को भावपूर्ण एवं प्रेरक बना दिया। महिलाओं की इस प्रस्तुति ने कार्यक्रम में सामाजिक चेतना का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 6 की पंच मुद्रा जाटव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि का स्वागत पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी खेड़ी हैवत कुसुमलता जाटव द्वारा फूलमालाएं एवं शॉल ओढ़ाकर किया गया।
कार्यक्रम में धनवंती, ओमी, पूर्व सरपंच खेड़ी हैवत मोहरवाई, आशा, मिथलेश, अनिता, रूमाली, गुल्ली सहित आसपास के कई गांवों से आई सैकड़ों महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन ने महिलाओं में शिक्षा, समानता और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर एक सकारात्मक और जागरूक संदेश दिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments