Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानलोधा नवोदय स्कुल की 13 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल...

लोधा नवोदय स्कुल की 13 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप।

रामलाल यादव / मूकनायक, संपादक राजस्थान‍‍‍‍‍।

लोधा नवोदय स्कुल मे 13 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई हैं ।परिजनो का कहना है शिवानी को 14.01.2026 को उसके पिताजी स्वस्थ स्थिति मे लोधा नवोदय स्कुल छोड़कर गए थे । बाद बच्ची की कब तबियत खराब हुई पता नही परिजनो को 19.01.2026 को सुचित किया जब परिजन लेने पहुंचे  शिवानी की हालात गंभीर थी । प्राईवेट अस्पताल में परिजनो ने दिखाया तब रिपोर्ट मे गंभीर स्थिति को देखते हुए अहमदाबाद रेफर किया गया । रास्ते मे और ज्यादा तबियत बिगडने से हिम्मत नगर भर्ती किया जहाँ शिवानी की मौत हो गई । परिजनो का आरोप है हमे समय पर स्कुल ने सुचित नही किया गया । छात्रा को  इससे पहले नवोदय स्कुल द्वारा बिना परिजनो को बताए बाँसवाडा के निजी अस्पताल मे भी ले गए फिर MG मे ले गए बच्ची के जेब से दवाईया पाई गई है । छात्रा का कहना था उसे सिरफ एवं गोलिया नवोदय स्कुल द्वारा दिलवाई गई थी  इसके बाद हालत गंभीर हुई ।इस मामले मे परिजनो ने निष्पक्ष न्याय एवं जांच हेतु पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया तथा स्कुल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है  । बाद में लाश का पोस्टमार्टम कर परिजनो को सुपुर्द की गई । पुलिस प्रशासन का पुरे मामले मे अच्छा-खासा सहयोग रहा। पुलिस का कहना है कि जांच मे ही पता चलेगा आखिर मौत का कारण क्या रहा । समाज सेवी विकेश मेहता बाँसवाडा, कालूराम यादव बोरी, रामलाल यादव झडस,पवन यादव नरवाली, प्रेमशंकर  दिनेश  हरिश नाथूलाल शंकरलाल लाला बन्ना दानपुर मगन यादव  किशन छोटीसरवन शान्तिलाल धनेश्वर राजु तेजपाल यादव बाँसवाडा एवं कुण्डला सहित भारी मात्रा मे समाज एवं अन्य लोग पिडीत के साथ मौके पर मौजुद रहे ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments