Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीकरौली में नागरिक सुरक्षा इकाई डाइट परिसर में नागरिक सुरक्षा की मॉक...

करौली में नागरिक सुरक्षा इकाई डाइट परिसर में नागरिक सुरक्षा की मॉक ड्रिल कराई।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी करौली/राजस्थान।

करौली के द्वारा प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बहुमंजिला इमारत में आग आधारित मॉक ड्रिल आयोजित की गई जिसमें डाइट परिसर करौली में आग लगने की स्थिति में आग से सुरक्षा और और बचाव करने के तौर तरीकों को आमजन के लिए दिखाया गया l
इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों एवं किसी भी प्रकार की आपदा के समय आमजन को त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से बचाव कार्य करने में सक्षम बनाना है।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में लगातार नागरिक सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
मॉक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा इकाई करौली प्रभारी प्रदीप कुमार के पर्यवेक्षण में मास्टर प्रशिक्षक रामअवतार गुर्जर एवं जयदेव माली तथा ……. व नवीन नामांकित स्वयंसेवकों द्वारा अग्निशमन तथा खोज एवं बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments