मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान।
सुमेरपुर। बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी संस्था ‘एजुकेट गर्ल्स’ की संस्थापक सफीना हुसैन का जन्म दिवस 21 जनवरी 2026 बुधवार को सुमेरपुर के प्रगति कैंप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रेरक शकुन कुमारी के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।प्रेरक शकुन कुमारी व पूर्व प्रेरक प्रकाश कुमार ने उपस्थित बालिकाओं को सफीना हुसैन के जीवन और उनके संघर्षों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सफीना हुसैन ने वंचित वर्ग की बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर आज लाखों लड़कियां स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षार्थियों ने सफीना हुसैन के दीर्घायु होने की कामना की और शिक्षा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पुरन कुमारी, पवना कुंवर, धनु कुमारी, मीना कुमारी, आशा कुमारी, पूर्वा, पुष्पा कुमारी, अंजली मीणा और कोमल कुमारी सहित कई शिक्षार्थियों ने अपनी सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के अंत में सभी बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और समाज में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया।

