Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीग्राम पंचायत रतियापुरा में रात्रि चौपाल सम्पन्न, ग्राम विकास अधिकारी को ग्रामीणों...

ग्राम पंचायत रतियापुरा में रात्रि चौपाल सम्पन्न, ग्राम विकास अधिकारी को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।

करौली, 21 जनवरी। आमजन की समस्याओं की सुनवाई व उनके त्वरित निस्तारण के लिए जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में मंगलवार को मासलपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रतियापुरा में रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने परिवादियों की समस्याएं संवेदनशीलता सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत टूटी हुई सडकों को ठीक करवाने, पेयजल की व्यवस्था करवाने, सडक बनवाने, पट्टा दिलवाने, एनएफएसए में नाम जुडवाने, साफ सफाई करवाने, सहित पंचायत राज, चिकित्सा, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के परिवाद प्राप्त हुए। जिला कलक्टर ने प्रत्येक प्रकरण की व्यक्तिगत सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से नियमानुसार कार्यवाही करने एवं आमजन को लाभान्वित करवाने के निर्देश प्रदान किए। चौपाल में ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पद को भरवाने की अपील की इस पर जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को सोमवार, मंगलवार व बुधवार को अपनी सेवाऐं ग्राम पंचायत रतियापुरा में देने के निर्देश भी दिये। उन्होंने रात्रि चौपाल एवं सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त एवं लम्बित प्रकरणों का 15 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। रात्रि चौपाल में पेयजल से संबन्धित आमजन की परिवेदनाओं के प्राप्त होने पर गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश पीएचईडी के अधिकारियों को दिये। जिससे आमजन को पेयजल के संबंध में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडें। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्क रहकर कार्य करने, दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। रात्रि चौपाल के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लाखन सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र कुमार मीना सहित अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में परिवादी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments