Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानपतंजलि युवा भारत के राज्य प्रभारी ने जिनियस कराटे खिलाड़ियों को ...

पतंजलि युवा भारत के राज्य प्रभारी ने जिनियस कराटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान।

सिरोही। शिवगंज में जीनियस कराटे अकादमी, के खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सराहा । कार्यक्रम में पतंजलि युवा भारत के राज्य प्रभारी नरेंद्र आस्था ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कराटे बेल्ट टेस्ट में सफल रहे खिलाडियो को सम्मानित किया। कराटे एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष व पतंजली युवा भारत के जिला प्रभारी उकेन्द्र परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि बेल्ट-टेस्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नव्या मीना, प्रतिष्ठा दवे, ओजविता सिंह, तीशा सुथार, रियांसी अग्रवाल, विहान देवडा, विरेन वर्मा, पार्थ तरीफया, जिनेश परिहार और उधव सोनी ने येलो बेल्ट जीता। अतिथियों ने इन सभी नन्हे मार्शल आर्टिस्ट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमाशंकर मुंदला (किसान संघर्ष समिति) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आदर्श विद्या मन्दिर के प्राचार्य महिपाल दवे, केनरा बैंक के चन्द्रकांत सुथार, समशेर सिंह, रणछोड कुमार, निधि मैम, अल्पेश अग्रवाल, कमलेश आस्था, विरेन्द्र सुथार और कुलदीप दवे मौजूद रहे। पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी उकेन्द्र परिहार ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया । इस दौरान गणपतलाल सांगर, दिनेश कुमावत, यश सोनी, पिंकी सुथार, सुन्दर मीना, पुजादेवी, हेमन्त खत्री, अजय कुमार,आरती देवी,श्रवण कुमार, खुशी माली,कार्तिकपाल सिंह ,दृष्टि जैन, जयेश कुमार,अक्ष गेहलोत, जिविकासिह, अरबाज,मोक्षा भाटी,आराध्या, कैवल्य सिंह, रविश वर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments