रामलाल यादव /मूकनायक संपादक राजस्थान
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग)द्वारा पीसीसी कार्यालय, जयपुर में दो दिवसीय जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियो की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि sc विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक श्री महेन्द्र बोध जी एवं श्री राजेश शेतीया जी एवं अध्यक्षता श्रीमती ममता जी भूपेश जी प्रदेश अध्यक्ष रहीं ।कार्यक्रम में उदयपुर, जोधपुर एवं अजमेर संभाग के प्रभारी, जिला अध्यक्षो ने भाग लिया ।कार्यशाला में एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कालुराम यादव ने भाग लिया I कार्यशाला के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने सामाजिक न्याय,संविधान की रक्षा, बाबा साहब डाॅ.भीमराव अम्बेडकर के विचारों को जन जन तक पहुंचाने तथा वर्तमान जन हित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई I कालुराम यादव ने बताया कि इस कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती, बुत स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रीय करने और अनुसूचित समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर मंथन किया गया I

