Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीसडक सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हूई सम्पन्न।

सडक सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हूई सम्पन्न।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी करौली/राजस्थान

करौली, 19 जनवरी। जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सडक सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट या बड़े स्टिकर लगे वाहनों, तेज या नशे में ड्राइविंग, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट लगाये जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बाल वाहिनी संचालन के लिए निर्धारित एसओपी का पालन करते हुए सभी चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य और आंखो की दृष्टि सहित सभी आवश्यक सत्यापन अनिवार्य है। उन्होंने वाहन फिटनेस, संशोधित वाहन, सड़क सुरक्षा उपाय, रोड साइड अतिक्रमण हटाने, डिवाइडर कट्स, व्हाइट लाइनिंग, साइनबोर्ड, अवैध पार्किंग, दृष्टि जांच शिविर, आवारा पशु नियंत्रण के निर्देश प्रदान किये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीना, सानिवि के अधीक्षण अभियन्ता डीके गुप्ता, पशुपालन के संयुक्त निदेशक डॉ. गंगासहाय मीणा, सूचना जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र मीणा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments