=======================भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार बहुत ही हड़बड़ी ने चोरों की तरह देश द्रोही निर्णय लेकर देशवासियों को गहरे संकटों में आए दिन डालने के प्रयास करते जा रहे हैं ।भारत की सेना में अग्नीविर के नाम पर संविदा सैनिकों की 4 साल वाली भर्ती का सीधा मतलब है सेना में असंवैधानिक रास्तों से ठेकेदारों के हवाले करके स्टेट आतंकवाद और गुंडा शासन कायम करने से है।सेना जैसे संवेदनशील संस्थान को भी निजीकरण की ओर लेे जाना भारत राष्ट्र की अवधारणा के खिलाफ खुला राष्ट्रद्रोह का मामला है।
भाजपा की सरकार देश की सत्ता पर सेना के बहादुरों और देश को “वन रैंक वन पेंशन का नारा देकर काबिज हुई थी किन्तु अब नो रैंक नो पेंशन”वाली ठेका प्रथा लाना देश के साथ बहुत बड़ी धोखाधड़ी और वाला खिलाफी साबित होगी।इससे समाज के गरीब,पिछड़े,सामान्य और हर वर्गो के लोगो को आरक्षण भागीदारी न होकर गुंडागर्दी कायम होगी।देश के युवकों और लोगों ने इस देशद्रोही सरकार के खिलाफ गहरा अक्रोस अब सड़कों पर भी दिखाई पड़ रहा है।राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा देश की युवा शक्ति से विनम्र अपील करता है कि वो दिशाहीन आंदोलन करने की बजाय भाजपा की साजिशों का माकूल जवाब देने के लिए मोर्चा के साथ एकजुट होकर भाजपा हटाओ भारत बचाओ जनांदोलन में सामिल होकर संवैधानिक तरीकों का सहारा लें क्योंकि भाजपा चाहती है कि देश में अराजकता फैले और वह पुलिस और सेना का दुरुपयोग कर सके।सावधान रहे सतर्क रहे यह जवानी और जीवन देश और मानव समाज की भलाई के लिए संघर्ष करते हुए कुर्बान हो तभी सार्थकता होगी।

