मूकनायक/ओमप्रकाश वर्मा राष्ट्रीय प्रभारी
बयाना /भरतपुर/ राजस्थान
मोदी ,शाह सरकार द्वारा (मनरेगा) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम परिवर्तन करने के विरोध में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सोमवार को भरतपुर जिले के बयाना उपखंड के गाँव ब्रह्मबाद के अंबेडकर पार्क में ब्लाक काग्रेस कमेटी द्वारा रैली का आयोजन किया किया गया। जिसकी अध्यक्षता बारेठा मंडल अध्यक्ष मोहन मिश्वा द्वारा की गई जिसमे मुख्य अतिथि किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष झमोली सिंघाडा रहे एवं, संचालन जिला सचिव रामबाबू धाकड़ ने किया । सभी पदाधिकारी ने मोदी सरकार के खिलाफ मनरेगा के नाम परिवर्तन को लेकर विरोध जताया। झमोली ने जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा में 1 दिन की न्यूनतम मजदूरी ₹400 कीजाए। रामबाबू ने बताया कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई ना जाए।
इस अवसर पर
मोहन मिश्रा,
जिला सचिव रामबाबू धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष बच्चू सिंह पीटीआई, ब्लॉक सचिव मुकेश बंगसपुरा, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह आर्सेनिया, झील का बाडा मंडल अध्यक्ष बनयसिंह बिडयारी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचंद, ,पूर्व सरपंच अमृतलाल जाटव, पूर्व सरपंच रोशन लाल गुर्जर,नरेंद्र कुमार, सुवालाल जाटव, दयाराम जाटव, प्रीतम जाटव, रामेश्वर प्रसाद, विवेक, विशंभर सिंह गुर्जर, शिव कुमार जाटव, प्रताप सिंह सीदपुर, शेर सिंह, फूलाराम जाटव, आकाश कुमार, राजवीर, दीपक सिंह जाटव, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

