मूकनायक, अजीम खान चिनायटा जिला ब्यूरो चीफ करौली, राजस्थान
हिंडौन। मुस्लिम समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों की एक संयुक्त बैठक रात यहां मुसाफिर खाने में आयोजित की गई जिसमें आगामी 26 जनवरी के प्रोग्राम की रूपरेखा तैयार की गई।
मीटिंग के संयोजक पूर्व उपसभापति नफीस अहमद ने बताया कि 18 जनवरी को रात 6 बजे से मुस्लिम संगठनों व समाज के ज़िम्मेदार लोगों की बैठक जमीयत उलमा ए हिंद के तहसील सदर हाफ़िज़ बाबुद्दीन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में 26 जनवरी को ईदगाह परिसर में मुस्लिम संगठनों द्वारा आयोजित होने वाले यौमे जम्हूरियत (गणतंत्र दिवस) समारोह की व्यवस्थाओं के लिए एक आयोजन कमेटी गठित की गई। कार्यक्रम में सभी धर्म गुरुओं को आमंत्रित किया जाएगा । क्षेत्र में सामाजिक समरसता के लिए विशेष योगदान करने वाले सर्वसमाज के चयनित लोगों को सद्भावना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे और सन 2025 में सरकारी नौकरी हासिल करने वाले, खेलों में नेशनल या स्टेट लेवल पर स्थान प्राप्त करने वाले,10 बार से अधिक रक्तदान करने वाले समाज के युवाओं, हाफ़िज़ ,आलिम और मुफ्ती बनने वाले तथा समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाली प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम में समाज के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आयोजन कमेटी द्वारा हर कॉलोनी और गांव में जाकर नुक्कड़ सभाएं करते हुए लोगों को राष्ट्रीय पर्व में जागरूकता दिखाते हुए गर्मजोशी से भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
क्षेत्र के सभी मदरसों के 20-20 छात्र भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तथा राष्ट्रगान और देशप्रेम पर आधारित कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। साथ ही छात्रों की परेड भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
रात 8 बजे तक चली आज की बैठक में जमीअत उलमा ए हिंद के तहसील सदर हाफ़िज़ बाबुद्दीन,मुफ्ती सद्दाम हुसैन, मौलाना मुजाहिद, मौलाना अनस, हाफ़िज़ हाशिम,वक़्फ़ कमेटी के सदर बब्बू शाह,खजांची भीकम शाह,जमीयतुल कुरैश के जिलाध्यक्ष सद्दाम कुरैशी,आमिर कुरैशी,चौधरी हसमुद्दीन कुरैशी,रफीक चौधरी , चुन्ना कुरेशी,रिज़वान कुरैशी,अकरम कुरैशी,पठान वेलफेयर सोसाइटी के संयोजक एडवोकेट इमरान खान,हनीश शेख,अज़हर क़ाज़ी,सोनू हाडौली,खलीफा बिरादरी के आज़ाद खलीफा,शाह बिरादरी के फजलू शाह,हिदायतुल तेली समाज के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन, शरफुद्दीन चौधरी,रफीक मलिक,आसिफ तेली,मुस्लिम महासभा के प्रदेश महासचिव रफीक चौधरी, फकरुद्दीन राइन,सैफी बिरादरी के सदर कयामुद्दीन सैफी,हसमुद्दीन सैफी,मनिहार बिरादरी के मुफीद खान गुड्डा,रंगरेज़ बिरादरी के तालिब खान सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।
अगली मीटिंग 23 जनवरी को शाम 4 बजे ईदगाह परिसर में आयोजित होगी।

