Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशविधुत विभाग की अन देखी से चार दिन से अंधकार का जींवन...

विधुत विभाग की अन देखी से चार दिन से अंधकार का जींवन जीने पर विवश है वार्ड वासी

मूकनायक/स्टेट हेड मप्र/वीरू धनोलिया
भिण्ड

  शहर के वार्ड क्रमांक 26 सरोज नगर में 11जनवरी से विधुत सप्लाई ठप्प पड़ी हुई है ,जिस वार्ड में आज तक विधुत विभाग के किसी भी अधिकारी ने सुध नही ली है हालांकि विधुत का ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना आई टी आई जॉन में की जा चुकी है ,पर गरीब बस्तियों की ओर देखने बाला न तो कोई अधिकारी है और नाही कोई कर्मचारी जब की इस वार्ड में चार छोटे छोटे और ट्रांसफार्मर लगे हुए है अब उन ट्रांसफार्मर तक कटिया अभियान मोहल्ले के लोगो ने शुरू कर दिया है ,जिस कारण अन्य ट्रांसफार्मरों की भी फूंकने की आशंका बढ़ रही है ,ऐसे में विभाग के अधिकारियों को सोचना चाहिए अगर ट्रांसफार्मर को नही बदला गया या सुधार नही किया गया तो निश्चित ही विधुत विभाग को और अधिक नुकसान चुकाना पड़ सकता है ,मोहल्ले के लोगो से जानकारी ली गई तो कुछ लोगो ने बताया विधुत ट्रांसफार्मर दो माह से खराब था जिसकी सप्लाई इलेक्ट्रिक केविलो में नही थी ,जिस कारण मोहल्ले के लोग कटिया डाल कर घरों में बिजली जला रहे थे ,आज चार दिनों से उस से भी पीछा छूट गया है ,अब अन्य ट्रांसफार्मरों तक कटिया डालो अभियान शुरू किया गया है ,इससे अन्य ट्रांसफार्मर भी खराब होने की आशंका बढ़ गई है ,शाम होते ही घरों में अंधकार पसर जाता है ,पानी पीने की किल्लत भी बढ़ गई है ,मोवाइल चार्ज भी नही हो पा रहे है ,सब से ज्यादा परेसानी महिलाओं और बच्चो को हो रही है ,पढ़ना लिखना भी परेसानी भरा हो गया है ,

निश्चित ही विभाग के आला अधिकारी जल्द ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी पूर्ण करे अन्यथा अन्य ट्रांसफार्मर के फूंकने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments