Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीदिव्यांगों ने किया विरोध प्रदर्शन, स्कूटी वितरण से पहले मेडिकल जांच करवाने...

दिव्यांगों ने किया विरोध प्रदर्शन, स्कूटी वितरण से पहले मेडिकल जांच करवाने की मांग।

मूकनायक/नरेश जाटव कैलादेवी/करौली/राजस्था

करौली के सूरौठ में स्कूटी वितरण से पहले दिव्यांगों की मेडिकल जांच करवाने की मांग को लेकर क्षेत्र के दिव्यांगों ने यहां भरतपुर गंगापुर स्टेट मेगा हाईवे के पास विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दिव्यांग अधिकार महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राकेश भांकर धंधावली, राजेश मीणा, महेश जाटव, देवेंद्र सैनी, पवन जाट सौंमला, प्यार सिंह सैनी, मुकेश मीणा, सोनू सैन, सुरेंद्र डागुर, मुकेश सैनी, लोकेश डागुर, महेंद्र डागुर सहित क्षेत्र के काफी संख्या में दिव्यांग धंधावली टोल प्लाजा के पास एकत्रित हुए तथा विरोध प्रदर्शन किया। महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राकेश भांकर एवं अन्य दिव्यांगों ने बताया कि आगामी महीने में समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले के पात्र दिव्यांगों को स्कूटी वितरण की जानी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने में काफी अनियमितता बरती गई है। दिव्यांगों ने मांग की है कि सभी दिव्यांग सर्टिफिकेटों की जांच करने एवं दिव्यांगों का पुनः मेडिकल करवा कर स्कूटी वितरण की जाएं जिससे पात्र दिव्यांगों को सरकार की योजना का लाभ मिल सके। विरोध प्रदर्शन के पश्चात दिव्यांगों ने राज्य के समाज कल्याण मंत्री को पत्र लिखकर दिव्यांग सर्टिफिकेट बनबाने में बरती गई अनियमितताओं की जांच करवा कर पात्र दिव्यांगों को ही स्कूटी वितरित करवाने की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments