मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।
करौली जिले में 13 जनवरी। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, जयपुर के अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देशानुसार घुमन्तु समुदाय (विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु) के व्यक्तियों को केन्द्र/राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने करने के के उद्देश्य से राज्य सरकार की मंशानुसार ऑन-लाईन घुमन्तु पहचान प्रमाण-पत्र जारी किये जाकर राज्य की कल्याणकारी योजनाओं से जोडा जाएगा। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी बबलू शर्मा ने बताया कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्त पंचायत समिति, नगर परिषद् एवं नगरपालिका में 15 से 30 जनवरी तक विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु सहायता शिविर आयोजित किए जाकर उपरोक्त कार्यपूर्ण किया जाएंगें । साथ ही इन सहायता शिविरों में घुमन्तु समुदाय के व्यक्तियों के मतदाता पहचान-पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि बनवाने हेतु आवेदन भी करवाए जाएंगें। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत समिति सभागारों में शिविर आयोजित होंगे। श्री महावीर जी, मण्डरायल और मासलपुर में प्री कैम्प 15 व 16 जनवरी सेे तथा मैन कैम्प 19 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार करौली, हिण्डौन और सपोटरा पंचायत समितियों में 20 व 21 जनवरी से प्री कैम्प और 22 जनवरी को मैन कैम्प आयोजित किए जाएंगे। नादौती और टोडाभीम में प्री कैम्प 21 व 22 जनवरी से और मैन कैम्प 23 जनवरी 2026 को निर्धारित किए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों के लिए टोडाभीम, सपोटरा और करौली के नगरीय निकाय सभागारों में 19 व 20 जनवरी से प्री कैम्प तथा 21 जनवरी को मैन कैम्प आयोजित होंगे। वहीं, हिण्डौन और मण्डरायल नगर पालिका क्षेत्रों में 27 व 28 जनवरी से प्री कैम्प तथा 29 जनवरी को मैन कैम्प आयोजित किए जाएंगें। सभी शिविर प्रातः 10 बजे से आरम्भ होंगे। इसके अतिरिक्त, आवश्यकता वाले स्थानों पर 28 एवं 29 जनवरी 2026 को फॉलोअप कैम्प भी आयोजित किए जाएंगे। आमजन से अपील है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने क्षेत्र के शिविर स्थल पर पहुँचकर लाभ उठाएं।

