Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीकरौली कलेक्टर सभागार में प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बैढ़म की अध्यक्षता में...

करौली कलेक्टर सभागार में प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बैढ़म की अध्यक्षता में आयोजित हुई स्तरीय समीक्षा बैठक।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/करौली/ राजस्थान।

करौली के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रभारी मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में सहभागिता की। बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई और जनहित से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुँच सके। सरकार की मंशा के अनुरूप समग्र विकास, जवाबदेही और बेहतर प्रशासन की दिशा में यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण रही।इस मौके पर जिला कलेक्टर श्री नीलाभ सक्सेना जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोवर्धन सिंह जादौन जी, करौली विधायक श्री दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा, सहित जिले के भाजपा पदाधिकारी व समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments