Thursday, February 26, 2026
Homeकरौली7 फरवरी से शुरू होगी नेशनल शूटिंग बॉल प्रतियोगिता, टूर्नामेंट की तैयारियों...

7 फरवरी से शुरू होगी नेशनल शूटिंग बॉल प्रतियोगिता, टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर आयोजन कमेटी की बैठक आयोजित।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।

करौली जिले के सूरौठ कस्बे में सर्व समाज की ओर सेआयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग बॉल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर रविवार को आयोजन कमेटी की बैठक यहां गांधी स्मारक मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुर्वेद विभाग के रिटायर्ड अतिरिक्त निदेशक डॉ घनश्याम व्यास ने की। बैठक में तय किया गया कि नेशनल शूटिंग बॉल प्रतियोगिता 7 फरवरी से शुरू होगी।करौली जिला शूटिंग बॉल संघ के सचिव विश्राम मीणा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता में राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, नई दिल्ली सहित कई प्रदेशों की टीमों को आमंत्रित किया जाएगा गांधी स्मारक मैदान में डे नाइट के मैच खेले जाएंगे। टीमों के लिए भोजन, आवास, पेयजल एवं चिकित्सा की सुविधा आयोजन कमेटी की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। बैठक में डॉ घनश्याम व्यास, विश्राम मीणा, प्रमोद तिवाड़ी, राजेंद्र विजय, राम अवतार शर्मा, रामचरण जंगम, सिप्पी शर्मा, संपत कटकड़िया, गिरधारी सोनी आदि ने प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में अपने सुझाव व्यक्त दिए। बैठक में दूधिया रोशनी में रात्रि को भी मैच खिलाने का निर्णय लिया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments