मूकनायक/ बुद्धप्रकाश बौद्ध पत्रकार
दबोह , 11 जनवरी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिला अध्यक्ष अंकित तोमर का कल सोमवार को नगर दबोह में आगमन होने जा रहा है। स्वामी विवेकानंद की जयंती के पावन अवसर पर NSUI द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।
“एक पेड़ भविष्य के नाम” अभियान के अंतर्गत दबोह हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पर्यावरण को बेहतर बनाने का संकल्प लिया जाएगा।
यह जानकारी NSUI ब्लॉक अध्यक्ष दबोह शिवम रजक द्वारा दी गई है। उन्होंने सभी NSUI पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं छात्र साथियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुँचकर इस नेक कार्य को सफल एवं यादगार बनाएं।
यह कार्यक्रम न केवल स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को साकार करने का माध्यम बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए एक हरित भविष्य का संदेश भी देगा।

