मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही(राजस्थान)
सुमेरपुर: शनिवार को पालडी जोड ग्राम में एक व्यक्ति एक पौधा मिशन द्वारा श्री काली कल्याण धाम हाईवे पर स्व.भागुदेवी राजपुरोहित की स्मृति में पौधा -रस्म कार्यक्रम आयोजित किय् गया।कार्यक्रम मे श्री काली कल्याण धाम बंसतधाम गादीपति जब्बरसिंह राजपुरोहित,पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत पन्नालाल वेराजेतपुरा की सानिध्य में गायंत्री मंत्रो के साथ पीपल,गुलर का पौधा रोपित कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। बसंतधाम गादिपति जब्बरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि किशोर सिंह राजपुरोहित ने स्व.धर्मपत्नी भागुदेवी स्मृति में पौधा रोपण की सराहनीय पहल कर आमजन को प्रेरित करने का कार्य किया साथ ही राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से आमजन को पर्यावरण जागरूकता अभियान में प्रेरित करने का क्रम अनवरत जारी है।किशोर सिंह राजपुरोहित व पुत्र सोहन सिंह बताया कि पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से स्व.भागुदेवी राजपुरोहित की स्मृति में पौधा रोपण किया व बसंतधाम गादिपति जब्बरसिंह राजपुरोहित ने सेपाऊ भाबा परिवार को 11पौधे व 21 परिंडा लगाने का संकल्प दिलवाया, वनस्पति ही जीवन है अपने जीवनकाल में एक पौधा लगाओ और संरक्षण करने की अपील की।इस अवसर पर पन्नालाल वेराजेतपुरा,किशोर सिंह राजपुरोहित,सोहन सिंह, कांतिलाल, उगमसिंह, भंवरसिंह, किकसिंह, जयसिंह, वसनसिंह, शंकर सिंह, जब्बरसिंह, छेलसिंह, माधुसिंह, महेंद्र सिंह, नरपत सिंह, गणपति सिंह, मदन सिंह, गोविंद सिंह, यशपाल सिंह सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

