मूकनायक/रामलाल यादव, संपादक(राजस्थान)
बांसवाड़ा।गुरु गोविंद विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा में आयोजित दीक्षांत समारोह में डॉ. रीना यादव को राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ बागडे द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी(पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।समारोह में शंकर लाल यादव (सेवानिवृत्त नर्सिंग अधीक्षक), साहित्यकार डॉ. कांति लाल यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह में उपस्थित सभी परिचितों एवं विशिष्टजनों ने डॉ. रीना यादव को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने पर हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।डॉ. रीना यादव को उपाधि मिलने पर समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा माला पहनाकर एवं पगड़ी बांधकर उनका भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।इस अवसर पर डॉ. रीना यादव ने पधारे हुए सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया तथा समाज को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

