मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/करौली/ राजस्थान।
करौली| राजकीय कन्या कॉलेज करौली में अध्ययनरत छात्राओं को नशा मुक्ति एवं महिला सशक्तिकरण का प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्राओं को नशे के दुष्र्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि नशाकेवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। छात्र जीवन में नशे से दूरी बनाए रखना उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र कुमार मीना ने छात्राओं को राज्य सरकार की महिला एवं युवान्मुखी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और तकनीकी क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिससे राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।|कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटी जन्मोत्सव, सामूहिक विवाह अनुदान योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना और मां वाउचर योजना की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं के लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना और प्रथानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने छात्राओं से सकारात्मक संगत, योग एवं खेल को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने नशा मुक्त जीवन का संकल्प लिया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. जमुनालाल मीना, प्रोफेसर डॉ.हरकेश मीना, नशा मुक्ति प्रभारी डॉ. ऋषि शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

