Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानडॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के चुनाव संपन्न, सत्यवीर सिंह भारी...

डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के चुनाव संपन्न, सत्यवीर सिंह भारी बहुमत से विजयी।

मूकनायक न्यूज/ रामलाल यादव, संपादक(राजस्थान)

डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। 4 जनवरी को मतदान के बाद मतगणना 6 जनवरी को प्रातः 8:00 बजे शुरू हुई, जो लगातार चलती हुई रात्रि 2:00 बजे तक जारी रही। रात्रि 2:30 बजे चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा की गई।चुनाव परिणामों में पूर्व आईजी सत्यवीर सिंह जी को भारी बहुमत से विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 36,683 मतों से विजय प्राप्त हुई। इस अवसर पर सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा गया और इसे “सत्य की विजय” बताया गया।सोसायटी के महासचिव मणिलाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय सत्यवीर सिंह जी के पैनल को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है। उनके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामेश्वर प्रसाद बैरवा तथा महासचिव पद पर डॉ. चेतराम रायपुरिया को भी विजयी घोषित किया गया।उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव प्रक्रिया से पूर्व ही कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन हो चुका था।चुनाव के सफल आयोजन और निष्पक्ष प्रक्रिया के लिए सदस्यों एवं चुनाव समिति की सराहना की गई। सोसायटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments